पादप जगत (Kingdom Plantae)

पादप जगत (Kingdom Plantae) :-

मुख्य विशेषताएँ – बहुकोशिकीय (Multicellular) तथा यूकैरियोटिक होते हैं

  • कोशिका भित्ति सेल्युलोज की बनी होती है
  • क्लोरोप्लास्ट उपस्थित तथा सभी स्वपोषी (Autotrophic) होते हैं
  • अधिकांश स्थिर (Non-motile) होते हैं।
  • लैंगिक तथा अलैंगिक दोनों प्रकार का प्रजनन होता है।

आवास – जल, नम पत्थर, मिट्टी, कुछ लाइकेन में कवक के साथ भी रहते हैं।

🌱 पादप जगत का वर्गीकरण (Classification of Kingdom Plantae) :-



शैवाल (Algae) :-

विशेषताएँ

  • शरीर जड़, तना, पत्ती में विभाजित नहीं होते हैं।
  • क्लोरोफिल युक्त होने के कारण प्रकाश संश्लेषण करते हैं
  • आवास – जल, नम पत्थर, मिट्टी, कुछ लाइकेन में कवक के साथ भी रहते हैं।
  • प्रजनन – लैंगिक, कायिक (विखंडन विधि) तथा अलैंगिक (बीजाणु द्वारा) होता है।

📍 उदाहरण – Chlamydomonas, Spirogyra, Ulothrix, Volvox

शैवाल का वर्गीकरण (Classification of algae) :-



(1) हरित शैवाल (Chlorophyceae) :-

  • वर्णक – क्लोरोफिल a तथा b
  • रंग – हरा
  • संचित भोजन – स्टार्च
  • कोशिका भिति – सेल्युलोज
  • आवास – लवणीय तथा अलवणीय जल
  • प्रजनन – लैंगिक (युग्मक संलयन द्वारा) तथा अलैंगिक (फ्लैजिलायुक्त जूस्पोर द्वारा)।

उदाहरण – यूलोथ्रिक्स, कारा, वॉल्वोक्स, क्लेमाइडोमोनास, स्पाइरोगायरा।

हरे शैवाल 1024x439 1


(2) भूरे शैवाल (Phaeophyceae) :-

  • वर्णक — क्लोरोफिल a तथा c तथा फ्यूकोजैंथिन
  • रंग – भूरा
  • संचित भोजन – मैनिटोल लैमिनरिन
  • कोशिका भिति – सेल्यूलोज तथा एलजिन।
  • आवास – लवणीय (समुद्री) तथा कुछ अलवणीय।
  • प्रजनन – कायिक (विखंडन द्वारा), अलैंगिक (जूस्पोर द्वारा) तथा लैंगिक (समयुग्मक, विषमयुग्मक द्वारा)।

उदाहरण – फ्यूकस, सरगासम, लेमिनेरिया।

भूरे शैवाल 768x455 1


(3) लाल शैवाल (Rhodophyceae) :-

  • वर्णक – क्लोरोफिल a तथा d तथा फाइकोऐरिथ्रीन।
  • रंग – लाल।
  • संचित भोजन – फ्लोरिडियन स्टार्च।
  • कोशिका भिति – सेल्यूलोज।
  • आवास – गहरे जल में। लवणीय तथा कुछ अलवणीय।
  • प्रजनन – कायिक (विखंडन द्वारा), अलैंगिक (अचल बीजाणु द्वारा) तथा लैंगिक (विषमयुग्मकी)।

उदाहरण – ग्रेसिलेरिया, जिलेडियम, पोरफायरा।

लाल शैवाल 768x478 1


ब्रायोफाइटा (Bryophyta) :-

  • इन्हें पादप जगत का उभयचर कहते हैं क्योंकि जल और स्थल दोनों से संबंध रखते हैं।
  • आवास – छायादार स्थान, नम पहाड़ी।
  • मॉस तथा लिवरवर्ट इसके अंतर्गत आते हैं।
18140b6f c307 4ea7 a5df 5acfb1fd8b035125779204578460645

🌿 लिवरवर्ट (Liverwort) :-

विशेषताएँ

  • शरीर थैलस (thallus) या पत्तीनुमा होता है, जड़, तना, पत्ती का स्पष्ट विभाजन नहीं होता है।
  • ये भूमि पर चिपके हुए (prostrate) रहते हैं।
  • इनमें राइजोइड (rhizoids) एककोशिकीय (unicellular) होते हैं।
  • जल की उपस्थिति में ही प्रजनन होता है।
  • अलैंगिक प्रजनन जेम्मा कप (gemma cup) द्वारा होता है (जैसे Marchantia)।
  • लैंगिक प्रजनन में एन्थेरिडियम (antheridium) और आर्किगोनियम (archegonium) बनते हैं।
  • स्पोरोफाइट छोटा और गैमेटोफाइट पर निर्भर होता है।

उदाहरण – Marchantia,

🌱 मॉस (Moss) :-

विशेषताएँ

  • शरीर में तना (stem) और पत्तियाँ (leaf-like structures) स्पष्ट दिखाई देती हैं।
  • ये छोटे-छोटे हरे पौधों की तरह दिखते हैं।
  • राइजोइड बहुकोशिकीय (multicellular) होते हैं।
  • ये भी नम और छायादार स्थानों में उगते हैं।
  • स्पोरोफाइट अपेक्षाकृत विकसित होता है (capsule + seta)। स्पोरोफाइट में कैप्सूल (capsule) होता है जिसमें बीजाणु (spores) बनते हैं।
    📍 उदाहरण – Funaria, पोलीट्राइकम, स्फैगनम।

टेरिडोफाइटा (Pteridophyta):-

पहले संवहनी (vascular) पौधे।

✨ विशेषताएँ –

  • वेस्कुलर ऊतक (Vascular tissue) उपस्थित होता है। इनमें Xylem और Phloem पाए जाते हैं, जो जल और भोजन का परिवहन करते हैं।
  • जड़, तना और पत्तियाँ विकसित होता है। इनका शरीर स्पष्ट रूप से root, stem और leaf में विभाजित होता है।
  • बीज नहीं बनते हैं।
  • ये बीजाणुओं (spores) द्वारा प्रजनन करते हैं।
  • गैमेटोफाइट और स्पोरोफाइट का पीढ़ी परिवर्तन (Alternation of Generations) पाया जाता है।
  • स्पोरोफाइट प्रमुख (dominant) अवस्था है। पादप का मुख्य और स्वतंत्र रूप स्पोरोफाइट होता है।
  • निषेचन (fertilization) के लिए पानी आवश्यक होता है।
  • नम और छायादार स्थानों में वृद्धि करते हैं। जैसे जंगल, पहाड़ी क्षेत्र आदि।


प्टरिडोफाइट्स (Pteridophytes) का वर्गीकरण :-

Pteridophytes के मुख्य वर्ग (Classes) –

1. Psilopsida (साइलोप्सिडा) :-

  • सबसे आदिम (primitive) प्टरिडोफाइट्स।
  • जड़ और पत्तियाँ अनुपस्थित या बहुत सरल तना।
  • हरा और द्विशाखित (dichotomous)।

उदाहरण: Psilotum

2. Lycopsida (लाइकोप्सिडा) :-

  • पत्तियाँ छोटी (microphyll) होती हैं।
  • तना में जड़ और पत्तियाँ स्पष्ट होता है।
  • स्पोरोफिल (spore-bearing leaves) बनते हैं।

उदाहरण:Lycopodium, Selaginella

3. Sphenopsida (स्फेनोप्सिडा) :-

  • तना में नोड और इंटरनोड स्पष्ट।
  • पत्तियाँ चक्र (whorl) में व्यवस्थित।
  • सिलिका युक्त कठोर तना।

उदाहरण: Equisetum

4. Pteropsida (प्टेरोप्सिडा / Filicopsida):-

  • सबसे विकसित प्टरिडोफाइट्स (ferns)।
  • बड़ी पत्तियाँ (megaphyll) होती हैं जिन्हें fronds कहते हैं।
  • स्पोरेन्जिया पत्तियों के नीचे sori में पाए जाते हैं।

उदाहरण : Pteris, Dryopteris

जिम्नोस्पर्म (Gymnosperms):-

इनमें नग्न बीज (Naked seeds) होते हैं।

✨ विशेषताएँ –

  • बीज फल से ढके नहीं होते है।
  • सदाबहार पौधे होते हैं।
  • शंकु (cones) बनते हैं । नर शंकु (Male cone) – परागकण (Pollen grains) बनाते हैं।
  • मादा शंकु (Female cone) – अंडाशय (Ovule) होता है।यहीं निषेचन होता है।
  • जड़ (Root) – Tap root system। कुछ में सहजीवी संबंध (जैसे Cycas में cyanobacteria)
  • तना (Stem) – मजबूत, लकड़ीदार। द्वितीयक वृद्धि (secondary growth) होती है
  • पत्तियाँ (Leaves) – सुईनुमा (Pinus) या पंखनुमा (Cycas)। जल की कमी से बचाने के लिए अनुकूलित

उदाहरण – Pinus, Cycas, Cedrus

जीवन चक्र (Life Cycle) :-


👉 Sporophyte प्रमुख होता है
👉 Gametophyte बहुत छोटा होता है।

वर्गीकरण (Classification) :-

  1. Cycadopsida – पाम जैसे दिखते हैं।
    उदाहरण: Cycas
  2. Coniferopsida (Conifers) – शंकुधारी पेड़, सुईनुमा पत्तियाँ
    उदाहरण: Pinus, Cedrus
  3. Gnetopsida – कुछ उन्नत लक्षण
    उदाहरण: Gnetum
  4. Ginkgopsida
    केवल एक जीवित प्रजाति
    उदाहरण: Ginkgo

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सबसे ऊँचे पेड़ → Conifers
  • Cycas = जीवित जीवाश्म (Living fossil)
  • Gymnosperms में double fertilization नहीं होता है।

एंजियोस्पर्म (Angiosperms) :-


विशेषताएँ

  • फूल बनते हैं, जिसके अंदर परागकण तथा बीजांड व्यवस्थित होते हैं।
  • फल बनते हैं। बीज फल के अंदर सुरक्षित होते हैं।
  • पादप जगत का सबसे बड़ा वर्ग है।
  • आवास — जलीय तथा स्थलीय।
  • सूक्ष्म एंजिओस्पर्म वुल्फिया तथा सबसे बड़ा वृक्ष यूकेलिप्टस (100 मीo से अधिक ऊँचा)।
  • मनुष्य की अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति इन्ही पौधों से होती है।
  • 📍 उदाहरण – Mango, Wheat, Rose, Pea

वर्गीकरण :-

दो वर्ग

(a) एकबीजपत्री (Monocot) :-

  • बीज में एक ही बीजपत्र होता है।
  • पतियों में समानांतर शिरा विन्यास होता है।
  • रेशेदार जड़ उपस्थित होता है।

उदाहरण: गेहूँ, धान, घास, मक्का आदि।


(b) द्विबीजपत्री (Dicot) :-

  • बीज में दो बीजपत्र होता है।
  • पतियों में जालीनुमा शिरा विन्यास होता है।
  • मुसला जड़ (tap root) होता है।

उदाहरण: मटर, आम, अमरुद्, लीची आदि।

🔁 पादप जगत के जीवन चक्र में पीढ़ियों का परिवर्तन :-

पौधों में Gametophyte और Sporophyte पीढ़ियाँ पाई जाती हैं।

Bryophyta → Gametophyte प्रमुख

Pteridophyta, Gymnosperm, Angiosperm → Sporophyte प्रमुख।

y 1

चित्र :- एंजिओस्पर्म का जीवन चक्र।


🌍 पौधों का महत्व :-

  • ऑक्सीजन प्रदान करते हैं
  • भोजन का मुख्य स्रोत
  • औषधियाँ, लकड़ी, रेशा, कागज आदि की प्राप्ति होती है
  • पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं।


❓महत्वपूर्ण प्रश्न


लघु प्रश्न –

  1. Bryophyta को उभयचर क्यों कहते हैं?
  2. Gymnosperm क्या है?
  3. Monocot और Dicot में अंतर लिखिए।


दीर्घ प्रश्न –

  1. पादप जगत / जगत प्लांटी का वर्गीकरण लिखिए।
  2. शैवाल के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  3. Angiosperm और Gymnosperm में अंतर लिखिए।

MCQs

Q1. पादप जगत के पौधे कैसे होते हैं?

A. परपोषी B. स्वपोषी C. मृतोपजीवी D. परजीवी 👉 उत्तर: B

Q2. पौधों में भोजन किस रूप में संचित होता है?

A. ग्लूकोज B. स्टार्च C. प्रोटीन D. वसा 👉 उत्तर: B

Q3. पौधों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?

A. चिटिन B. सेलूलोज C. प्रोटीन D. लिपिड 👉 उत्तर: B

Q4. शैवाल में शरीर कैसा होता है?

A. जड़, तना, पत्ती में विभाजित B. थैलस रूपी C. केवल जड़ D. केवल तना 👉 उत्तर: B

Q5. निम्न में से कौन हरित शैवाल है?

A. Sargassum B. Polysiphonia C. Spirogyra D. Laminaria 👉 उत्तर: C

Q6. भूरे शैवाल में कौन-सा वर्णक होता है?

A. क्लोरोफिल B. फाइकोएरिथ्रिन C. फ्यूकोजैंथिन D. कैरोटीन 👉 उत्तर: C

Q7. Bryophyta को क्या कहा जाता है?

A. पादप जगत के राजा B. उभयचर पौधे C. परजीवी पौधे D. जल पौधे 👉 उत्तर: B

Q8. Bryophyta में निषेचन के लिए क्या आवश्यक है?

A. वायु B. जल C. प्रकाश D. मिट्टी 👉 उत्तर: B

Q9. Bryophyta का उदाहरण है:

A. Fern B. Moss C. Pinus D. Mango 👉 उत्तर: B

Q10. Pteridophyta में क्या पाया जाता है?

A. बीज B. फूल C. संवहनी ऊतक D. फल 👉 उत्तर: C

Q11. Pteridophyta का उदाहरण है:

A. Cycas B. Fern C. Wheat D. Moss 👉 उत्तर: B

Q12. Gymnosperm में बीज कैसे होते हैं?

A. फल के अंदर B. नग्न C. मिट्टी में D. जल में 👉 उत्तर: B

Q13. Gymnosperm का उदाहरण है:

A. Mango B. Wheat C. Pinus D. Moss 👉 उत्तर: C

Q14. Angiosperm में क्या पाया जाता है?

A. बीज नहीं B. फूल और फल C. केवल जड़ D. केवल पत्तियाँ 👉 उत्तर: B

Q15. Monocot में कितने बीजपत्र होते हैं?

A. 1 B. 2 C. 3 D. 4 👉 उत्तर: A

Q16. Dicot में किस प्रकार की शिरा होती है?

A. समानांतर B. जालीनुमा C. सर्पिल D. कोई नहीं 👉 उत्तर: B

17. निम्न में से कौन संवहनी ऊतक नहीं रखता?

A. Bryophyta B. Pteridophyta C. Gymnosperm D. Angiosperm 👉 उत्तर: A

Q18. निम्न में से किसमें बीज नहीं बनते?

A. Angiosperm B. Gymnosperm C. Pteridophyta D. दोनों A और B👉 उत्तर: C

Q19. Double fertilization कहाँ होता है?

A. Bryophyta B. Pteridophyta C. Gymnosperm D. Angiosperm 👉 उत्तर: D

Q20. पौधों में प्रमुख पीढ़ी कौन-सी होती है?

A. Gametophyte B. Sporophyte C. दोनों D. कोई नहीं 👉 उत्तर: B

🧠 Assertion-Reason

Q21. Assertion: Bryophyta में जल आवश्यक है

Reason: निषेचन जल में होता है 👉 उत्तर: दोनों सही, Reason सही व्याख्या है

Q22. Assertion: Gymnosperm में फल नहीं बनते

Reason: बीज नग्न होते हैं 👉 उत्तर: दोनों सही, Reason सही व्याख्या है।

What did you think of this article?

Scroll to Top