वर्गीकरण क्या है?
उत्तर – जीवों को उनकी समानता और भिन्नता के आधार पर समूहों में बाँटना वर्गीकरण (Classification) कहलाता है।
वर्गीकरण का महत्व (Importance of Classification) :-
- जीवों की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए उन्हें समझने के लिए वर्गीकरण जरूरी है।
- जीवों की पहचान आसान होती है
- अध्ययन सरल होता है
- विकास (Evolution) को समझने में मददमिलती है।
- समानता और भिन्नता का ज्ञान होता है।
पाँच जगत वर्गीकरण (Five Kingdom Classification) :-
. एच. व्हिटेकर (R.H. Whittaker) द्वारा 1969 में प्रस्तावित।
- मोनेरा (Monera)
- प्रोटिस्टा (Protista)
- फंजाई (Fungi)
- प्लांटी (Plantae)
- एनिमेलिया (Animalia)
मोनेरा (Monera) :-
मोनेरा (Monera) :-
- एककोशिकीय (Unicellular)
- प्रोकैरियोटिक (न्यूक्लियस नहीं होता)
- कोशिका भित्ति होती है
- बहुत छोटे जीव
- कुछ ऑटोट्रॉफ (स्वपोषी), अधिकांश हेटेरोट्रॉफ (परपोषी)
उदाहरण – बैक्टीरिया, सायनोबैक्टीरिया (नील-हरित शैवाल)
मोनेरा (Monera) का वर्गीकरण :-

(1) Archaebacteria –
चरम परिस्थितियों में रहते हैं।
उदाहरण – Methanogens, Halophiles, Thermoacidophiles.
मेथेनोजेन्स (Methanogens) :-
विशेषताएँ:
- दलदल, कीचड़, सीवेज, जुगाली करने वाले पशुओं के पेट में पाए जाते हैं।
- ऑक्सीजन रहित स्थानों में रहते हैं।
मीथेन गैस बनाते हैं।
उदाहरण: Methanobacterium, Methanococcus
महत्व:
बायोगैस उत्पादन।
हैलोफाइल्स (Halophiles) :-
विशेषताएँ:
- अत्यधिक नमकीन स्थानों में रहते हैं। जैसे – खारे तालाब, नमक झीलें
उदाहरण: Halobacterium
महत्व:
उच्च लवणता में जीवित रहने की क्षमता का अध्ययन।
थर्मोएसिडोफाइल्स (Thermoacidophiles) :-
विशेषताएँ:
- बहुत अधिक तापमान और अम्लीय स्थानों में रहते हैं। जैसे – गर्म पानी के झरने, ज्वालामुखीय क्षेत्र।
उदाहरण: Sulfolobus
(2) Eubacteria (True bacteria) –
सामान्य बैक्टीरिया जो मिट्टी, जल, वायु, भोजन, पौधों, जानवरों तथा मनुष्य के शरीर में पाए जाते हैं।
✨ मुख्य विशेषताएँ
- एककोशिकीय (Unicellular) तथा प्रोकैरियोटिक होते है।
- झिल्ली-बद्ध कोशिकांग नहीं होते हैं
- सूक्ष्म आकार के होते हैं
- तेजी से प्रजनन करते हैं। प्रजनन मुख्यतः अलैंगिक:
- Binary fission (द्विखंडन)
- Spore formation (बीजाणु निर्माण – प्रतिकूल दशा में)
- लाभदायक और हानिकारक दोनों प्रकार के होते है।
परपोषी (Heterotrophic) :
(a) मृतोपजीवी (Saprophytic) – मृत कार्बनिक पदार्थों पर निर्भर
(b) परजीवी (Parasitic) – जीवित शरीर से भोजन लेते हैं
(c) सहजीवी (Symbiotic) – दो जीव साथ रहकर लाभ देते हैं
उदाहरण – Lactobacillus, Streptococcus, Rhizobium.
लाभदायक यूबैक्टीरिया :-
✔️ 1. कृषि में –
नाइट्रोजन स्थिरीकरण
उदाहरण: Rhizobium
2. भोजन उद्योग में –
- दही बनाना – Lactobacillus
- चीज़, सिरका निर्माण
✔️ 3. चिकित्सा –
- Antibiotics बनाने में।
उदाहरण: Streptomyces
✔️ 4. पर्यावरण –
अपघटन (Decomposition)।
हानिकारक यूबैक्टीरिया :-
- रोग उत्पन्न करते हैं।
रोग जीवाणु
हैजा – Vibrio cholerae
टाइफाइड – Salmonella typhi
तपेदिक (TB) – Mycobacterium tuberculosis
निमोनिया – Streptococcus pneumoniae
(3) Cyanobacteria (Blue-green algae) –
विशेषताएँ:
- प्रकाश संश्लेषण करते हैं।
- जलाशयों में पाए जाते हैं।
- नाइट्रोजन स्थिरीकरण करते हैं
उदाहरण – Nostoc, Anabaena
बैक्टीरिया का डायग्राम –

बैक्टीरिया के प्रकार –
आकृति के आधार पर मुख्य रूप से चार प्रकार

- कोक्कस (गोल) :- स्थलीय, non flagellate
- बैसिलस (छड़ी) :- स्थलीय -non flagellated तथा जलीय – flagellated
- स्पाइरिलम (सर्पिल) : – जलीय – flagellated
- विब्रियो (comma) :- जलीय – flagellated
प्रोटिस्टा (Protista) :-
- एककोशिकीय यूकैरियोटिक
- पानी में पाए जाते हैं
- कुछ स्वपोषी, कुछ परपोषी
प्रोटिस्टा (Protista) का वर्गीकरण :-

🔹 (1) Chrysophytes –
- ये सुनहरे शैवाल तथा डायटम (Diatoms) है।
- जल में पाए जाते हैं।
- Diatoms की भिति में सिलिका होती है।
- Diatoms के अवशेष से diatomy मिट्टी बनती है, जिसका उपयोग पॉलिश बनाने, तेल तथा सिरप के निस्यंदन में होता है।
🔹 (2) Dinoflagellates –
- समुद्री एवं प्रकाश संश्लेषी।
- दो फ्लैजेला।
- लाल ज्वार (Red tide) बनाते हैं।
- इनसे निकले विष के कारण समुद्री जीव मर जाते हैं।
उदाहरण – गोनियालैक्स
🔹 (3) Euglenoids –
- पौधे + जन्तु दोनों के गुण होते हैं।
- क्लोरोफिल के कारण स्वपोषण तथा सूर्य प्रकाश की अनुपस्थिति में परपोषण दोनों करते हैं।
- छोटे और बड़े दो कशाभ (flagellat) होते हैं।
उदाहरण – Euglena
(4) अवंपक कवक या Slime Moulds –
- प्रतिकूल परिस्थितियों में बीजाणु बनाते हैं।
- मृतपोषी होते हैं।
- ये बहुकोशिकीय प्लाज्मोडियम बना सकते हैं।
🔹 (4) Protozoans –
सभी प्रोटोजोआ परपोषी (प्राणीसंपोषी या परजीवी)।
प्राणियों से पुराना संबंध।
चार वर्गों में बाटते हैं –
- Amoeboid → कुटपाद (pseudopodia) उपस्थित।Amoeba
- कशाभी (Flagellated) → कशाभ उपस्थित।Trypanosoma
- पक्ष्माभी (Ciliated) → सिलिया उपस्थित। Paramecium
- स्पोरोजोआ (Sporozoans) →संक्रमण योग्य बीजाणु का बनना। Plasmodium
फंजाई (Fungi) :-
विशेषताएँ –
- यूकैरियोटिक
- परपोषी (Saprophytic / Parasitic)।
- कोशिका भित्ति काइटिन की बनी होती है।
- बीजाणु (spores) से प्रजनन।
✔️ उदाहरण – यीस्ट, मशरूम, पेनिसिलियम
फंजाई (Fungi) का वर्गीकरण :-

🔹 (1) Phycomycetes –
- आवास – जल या नम स्थान सड़ी गली लकाड़ी।
- कवक जाल बहुकेंद्रकीय।
- पोषण – परजीवी
- प्रजनन – अलैंगिक (चल तथा अचल बीजाणु द्वारा), लैंगिक ( युग्मकों के संलयन द्वारा)।
उदाहरण – Rhizopus, Albugo, Mucor
🔹 (2) Ascomycetes (Sac fungi) –
- थैली फंजाई कहते हैं।
- पोषण — मृतजीवी तथा परजीवी।
- एककोशिकीय तथा बहुतकोशिकीय।
- प्रजनन – अलैंगिक (बीजाणु कोनिडिया द्वारा)। कोनिडिया अंकुरित होकर कवक जाल बनते हैं।
- Ascospore बनाते हैं।
उदाहरण – Yeast, Penicillium
🔹 (3) Basidiomycetes –
- आवास — वृक्ष के ठूठ, लट्ठे, मिट्टी।
- पोषण – मृतजीवी तथा परजीवी।
- प्रजनन – अलैंगिक (कायिक तथा विखंडन द्वारा)।
- Basidiospore बनाते हैं।
उदाहरण: Mushroom, Puccinia
🔹 (4) Deuteromycetes –
- अपूर्ण कवक कहलाते हैं क्योंकि लैंगिक प्रजनन ज्ञान नहीं है।
- अलैंगिक प्रजनन – बीजाणु कोनिडिया द्वारा।
- पोषण – मृतजीवी तथा परजीवी
उदाहरण: Alternaria, Trichoderma.
प्लांटी (Plantae) :-
विशेषताएँ –
- बहुकोशिकीय।
- स्वपोषी (Photosynthesis)।
- कोशिका भित्ति सेल्युलोज की।
✔️ उदाहरण – पेड़-पौधे, शैवाल
एनिमेलिया (Animalia) :-
विशेषताएँ –
- बहुकोशिकीय।
- परपोषी।
- कोशिका भित्ति नहीं होती।
- गतिशील।
✔️ उदाहरण – मनुष्य, जानवर
वायरस (Virus) :-
👉 वायरस की खोज Dmitri Ivanovsky ने की।
👉 वायरस जीवित और निर्जीव के बीच की कड़ी है।
👉 वायरस को obligate parasite कहा जाता है।
विशेषताएँ –
- कोशिका नहीं होती।
- केवल जीवित कोशिका में सक्रिय।
- DNA या RNA होता है।
✔️ उदाहरण- COVID-19, फ्लू, HIV
वायरस का डायग्राम :-

वाइरॉइड (Viroids) :-
खोज –
👉 T.O. Diener ने की।
विशेषताएँ –
- केवल RNA से बने होते हैं।
- प्रोटीन आवरण नहीं होता।
- पौधों में रोग उत्पन्न करते हैं। जैसे – Potato spindle tuber disease
प्रायन (Prions) :-
खोज –
👉 Stanley Prusiner ने की।
विशेषताएँ –
- केवल प्रोटीन से बने होते हैं। प्रोटीन असामान्य।
- कोई DNA/RNA नहीं।
रोग –
Mad cow disease, Creutzfeldt-Jakob disease
लाइकेन (Lichens) :-
शैवाल + कवक का सहजीवी संबंध।
विशेषताएँ –
- सहजीविता (Symbiosis)
- शैवाल → भोजन बनाता है
- कवक → सुरक्षा देता है
प्रकार –
1. Crustose (पतली परत)
2. Foliose (पत्ती जैसी)
3. Fruticose (झाड़ी जैसी)
महत्व –
- प्रदूषण सूचक।
- मृदा निर्माण में मदद।
- पर्यावरण की गुणवत्ता बताते हैं।
माइकोप्लाज्मा (Mycoplasma) :-
विशेषताएँ-
- सबसे छोटे जीव।
- कोशिका भित्ति नहीं।
- रोग उत्पन्न करते हैं
महत्वपूर्ण प्रश्न (Exam Oriented)
लघु प्रश्न:
- पाँच जगत वर्गीकरण किसने दिया?
- वायरस को जीवित क्यों नहीं माना जाता?
- लाइकेन क्या है?
दीर्घ प्रश्न:
- पाँच जगत वर्गीकरण का विस्तार से वर्णन करें।
- मोनेरा और प्रोटिस्टा में अंतर लिखिए।
- फंजाई की विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।
- यूबैक्टीरिया और आर्कीबैक्टीरिया में अंतर लिखिए।
महत्वपूर्ण MCQs
Q1. वायरस में निम्न में से क्या पाया जाता है?
(A). केवल DNA (B). केवल RNA (C). DNA या RNA (D). DNA और RNA दोनों 👉 उत्तर: (C)
Q2. वायरस को क्या कहा जाता है?
(A). स्वतंत्र जीव (B). मृत पदार्थ (C). अनिवार्य परजीवी (D). स्वपोषी 👉 उत्तर: (C)
Q3. वायरस की खोज किसने की
(A). Robert Hooke (B). Dmitri Ivanovsky (C). Louis Pasteur (D). Alexander Fleming 👉 उत्तर: (B)
Q4. वायरस की बाहरी परत क्या कहलाती है
(A). Cell wall (B). Capsule (C). Capsid (D). Plasma membrane 👉 उत्तर: (C)
Q5. वाइरॉइड की खोज किसने की?
(A). Stanley Prusiner (B). T.O. Diener (C). Darwin (D). Mendel 👉 उत्तर: (B)
Q6. वाइरॉइड में क्या नहीं होता है?
(A). RNA (B). DNA (C). Protein coat (D). Enzyme 👉 उत्तर: (C)
Q7. वाइरॉइड मुख्यतः किसमें रोग उत्पन्न करते हैं?
(A). मनुष्य (B). पशु (C). पौधे (D). बैक्टीरिया 👉 उत्तर: (C)
Q8. प्रायन किससे बने होते हैं?
(A). DNA (B). RNA (C). Protein (D). Lipid 👉 उत्तर: (C)
Q9. प्रायन की खोज किसने की?
(A). Stanley Prusiner (B). Ivanovsky (C). Watson (D). Crick 👉 उत्तर: (A)
Q10. प्रायन किस रोग से संबंधित हैं?
(A). TB (B). Malaria (C). Mad cow disease (D). Cholera 👉 उत्तर: (C)
C Q11. लाइकेन किसका उदाहरण है?
(A). परजीविता (B). सहजीविता (C). परपोषिता (D). मृतजीविता 👉 उत्तर: (B)
Q12. लाइकेन में शैवाल क्या कार्य करता है?
(A). सुरक्षा (B). भोजन बनाना (C). जल संग्रह (D). प्रजनन 👉 उत्तर: (B)
Q13. लाइकेन में कवक क्या कार्य करता है?
(A). भोजन बनाना (B). सुरक्षा देना (C). प्रकाश संश्लेषण (D). ऊर्जा उत्पादन 👉 उत्तर: (B)
Q14. निम्न में से कौन जीवित और निर्जीव के बीच कड़ी है?
(A). Bacteria (B). Virus (C). Fungi (D). Lichen 👉 उत्तर: (B)
Q15. निम्न में से कौन केवल RNA से बना होता है?
(A). Virus (B). Viroid (C). Prion (D). Bacteria 👉 उत्तर: B
Q16. निम्न में से किसमें DNA या RNA दोनों में से एक होता है?
(A). Viroid (B). Prion (C). Virus (D). Lichen 👉 उत्तर: (C)
Q17. Lichen प्रदूषण का सूचक क्यों है?
(A). तेजी से बढ़ते हैं (B). प्रदूषण में नष्ट हो जाते हैं (C). अधिक भोजन बनाते हैं (D). पानी में रहते हैं 👉 उत्तर: (B)
Q18. बैक्टीरिया किस जगत में रखे जाते हैं?
(A). Protista (B). Fungi (C) Monera (D). Plantae 👉 उत्तर: (C)
Q19. बैक्टीरिया किस प्रकार के जीव हैं?
(A) यूकैरियोटिक (B) . प्रोकैरियोटिक (C) . बहुकोशिकीय (D) . विषाणु 👉 उत्तर: (B)
Q20. बैक्टीरिया में सच्चा केन्द्रक नहीं होता, इसलिए इन्हें कहा जाता है:
(A). यूकैरियोट (B). प्रोकैरियोट (C). परजीवी (D). मृतोपजीवी 👉 उत्तर: (B)
Q21. निम्न में से कौन बैक्टीरिया का गोलाकार रूप है?
(A). Bacillus (B). Spirillum (C). Coccus (D). Vibrio 👉 उत्तर: (C)
Q22. छड़ी के आकार का बैक्टीरिया कहलाता है:
(A). Coccus (B). Bacillus (C). Vibrio (D). Spore 👉 उत्तर: (B)
Q23. अल्पविराम (comma) आकार का बैक्टीरिया है:
(A). Spirillum (B). Coccus (C). Vibrio (D). Bacillus 👉 उत्तर: (C)
Q24. सर्पिल आकार का बैक्टीरिया कहलाता है:
(A). Spirillum (B). Vibrio (C). Coccus (D). Bacillus 👉 उत्तर: (A)
Q25. बैक्टीरिया का सामान्य प्रजनन किससे होता है?
(A). युग्मन (B). बीज द्वारा (C). Binary fission (D). कलिका निर्माण 👉 उत्तर: (C)
Q26. दही बनाने में कौन-सा बैक्टीरिया उपयोगी है?
(A). Rhizobium (B). Lactobacillus (C). Salmonella (D). Vibrio 👉 उत्तर: (B)
Q27. नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला बैक्टीरिया है:
(A) . RhizobiumB. Lactobacillus (C). E. coli (D). Vibrio 👉 उत्तर: (A)
Q28. Archaebacteria कहाँ पाए जाते हैं?
(A) . सामान्य जल में (B). चरम परिस्थितियों में (C). केवल पौधों में (D). केवल मनुष्य में 👉 उत्तर: (B)
Q29. मीथेन गैस बनाने वाले आर्कीबैक्टीरिया कहलाते हैं:
(A) . Halophiles (B). Methanogens (C). Cyanobacteria (D). Bacilli 👉 उत्तर: (B)
Q30. अत्यधिक नमकीन स्थानों में रहने वाले आर्कीबैक्टीरिया हैं:
(A) . Methanogens (B) . Thermoacidophiles (C) . Halophiles (D) . Coccus 👉 उत्तर: (C)
Q31. गर्म और अम्लीय स्थानों में पाए जाते हैं:
(A). Halophiles (B) . Thermoacidophiles (C) . Rhizobium (D) . Vibrio 👉 उत्तर: (B)
Q32. आर्कीबैक्टीरिया की cell wall में क्या नहीं होता?
(A) . Lipid (B(. Peptidoglycan (C) . Protein (D) . Water 👉 उत्तर: (B)
Q33. Eubacteria का अर्थ है:
(A) . Ancient bacteria (B) . True bacteria (C) . Harmful bacteria (D) . Water bacteria 👉 उत्तर: (B)
Q34. Cyanobacteria क्या करते हैं?
(A) . रोग फैलाते हैं (B) . प्रकाश संश्लेषण (C) . मांस खाते हैं (D) . वायरस बनाते हैं 👉 उत्तर: (B)
Q35. हैजा किस बैक्टीरिया से होता है?
(A) . Salmonella (B) . Vibrio cholerae (C) . Rhizobium (D) . Lactobacillus 👉 उत्तर: (B)
Q36. टाइफाइड रोग का कारक है:
(A) . Salmonella typhi (B) . Vibrio cholerae (C) . E. coli (D) . Bacillus subtilis 👉 उत्तर: (A)
Q37. तपेदिक (TB) का कारक है:
(A) . Mycobacterium tuberculosis (B) . Rhizobium (C). Lactobacillus (D) . Nostoc 👉 उत्तर: (A)
