मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है! (Sex determination in humans) :-

IMG 20221225 223635

मानव में लिंग निर्धारण (Sex determination in humans) :-

मानव के प्रत्येक कोशिका में 23 जोड़े गुणसूत्र पाए जाते हैं जिसमें 22 जोड़े को अलिंग गुणसूत्र (Autosomes) तथा अंतिम 23वें जोड़ा को लिंग गुणसूत्र (Sex Chromosomes) कहते हैं। मादा का लिंग गुणसूत्र XX तथा नर का XY होता है। लिंग निर्धारण नर के लिंग गुणसूत्रों (Sex Chromosomes) के कारण होता है।

  • मानव में युग्मकों (gametes) के निर्माण के समय अर्धसूत्री कोशिका विभाजन होता है जिसके फलस्वरूप शुक्राणु में 22 + X तथा 22 + Y गुणसूत्र जबकि अंडाणु में 22 + X गुणसूत्र उपस्थित होते हैं।
  • जब पिता का युग्मक माता के युग्मक को निषेचित करते हैं तो इन से उत्पन्न संतानों में 50% पुत्री (daughters) तथा 50% पुत्र (sons) होने की संभावना रहती है ।
  • मानव में लिंग निर्धारण को निम्नांकित रूप में दर्शाया जा सकता है –
IMG 20230103 002136
चित्र :- मानव में लिंग निर्धारण ।

पक्षियों में लिंग निर्धारण :-

  • पक्षियों में लिंग निर्धारण हेतु जिम्मेवार गुणसूत्र को Z एवं W गुणसुत्र कहा जाता है। नर पक्षियों में ऑटोसोम के अतिरिक्त एक जोड़ी (ZZ) गुणसूत्र लिंग निर्धारण के लिए रहती है जबकि मादा पक्षियों में ऑटोसोम के अतिरिक्त लिंग निर्धारण के लिए दो अलग अलग प्रकार के गुणसूत्र (ZW) पाए जाते हैं।

कीटों में लिंग निर्धारण :-

बहुत से कीटों में लिंग निर्धारण की क्रिया विधि X0 तरह की होती है, इनके सभी अंडो में अन्य गुणसूत्र के अलावा एक अतिरिक्त X गुणसूत्र पाया जाता है जबकि कुछ शुक्राणुओं में यह अतिरिक्त X गुणसूत्र पाया जाता है एवं कुछ में नहीं पाया जाता है। परिणामस्वरूप वैसे शुक्राणु जिनमें X गुणसूत्र रहते हैं उनके निषेचन से जो कीट बनते हैं वे मादा बनते हैं। जबकि X गुणसूत्र रहित शुक्राणु के निषेचन से नर कीट बनते हैं। इस प्रकार X गुणसूत्र की भूमिका इन कीटों के लिंग निर्धारण में होती है।

  • नर ग्रासहोपर में X0 तथा मादा में XX लिंग गुणसूत्र (sex chromosomes) होते हैं जबकि नर ड्रोसोफिला में XY तथा मादा में XX लिंग गुणसूत्र होते हैं।
  • पार्थेनोजेनेसिस द्वारा अनिषेचित अंडे से नर मधुमक्खी बनते हैं। प्रत्येक नर मधुमक्खी अगुणित (haploid) होता है। जिसमें गुणसूत्र n = 16 होते हैं। नर कोशिका में mitosis द्वारा शुक्राणु (sperm) बनाता है।
  • मादा मधुमक्खी द्विगुणित (2n = 32) होती है। जिसमें meiosis से अंडाणु बनते हैं।
IMG 20230103 003107
IMG 20230103 001537
चित्र :- कुछ जीवों के लिंग गुणसूत्र।

5 thoughts on “मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है! (Sex determination in humans) :-”

What did you think of this article?

Scroll to Top