सुरक्षित जैव मंडल, पवित्र उपवन तथा रेड डाटा बुक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

BiospherereservesinIndiaandtheirLocations28129

सुरक्षित जैव मंडल (Biosphere Reserve) :-

वे सुरक्षित क्षेत्र जिसमें पारिस्थितिक विविधता का संरक्षण, आदिवासियों के पारंपरिक जीवन के तरीके, पालतू जानवरों एवं देशी पौधों को सुरक्षित किया जाता है उसे सुरक्षित जैव मंडल कहते हैं। विश्व के 65 देशों में लगभग 243 सुरक्षित जैव मंडल है।

भारत के कुछ प्रमुख सुरक्षित जैवमंडल –

1. नीलगिरी – तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल

2. नंदा देवी – उत्तराखंड

3. नोकरेक – मेघालय

4. गल्फ ऑफ मन्नार – तमिलनाडु

5. मानस – असम

6. सुंदरवन – पश्चिम बंगाल

7. सिमलीपाल – उड़ीसा

8. डिब्रू सैखोवा – असम

9. देहांग देवांग – अरुणाचल प्रदेश

10. कंचनजंघा – सिक्किम

11. नाम्दफा – अरुणाचल प्रदेश

12. फूलों की घाटी ( वैलीआफ फ्लॉवर्स) – उत्तराखंड।

पवित्र उपवन (Sacred Groves) :-

सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के चारों ओर के वन-खंड को पवित्र उपवन कहते हैं।

  • पवित्र उपवन में विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों, वन्य जंतुओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है।
  • भारत में पवित्र उपवन – मेघालय = 83, अरुणाचल प्रदेश = 65, कर्नाटक = 1424
  • पवित्र उपवन से किसी प्रकार की लकड़ी काटने या पौधे का अन्य उपयोग करने पर प्रतिबंध रहता है।
440px Ancient monoliths in Mawphlang sacred grove
चित्र :- भारत के पवित्र उपवन।

रेड डाटा बुक (Red Data Book) :-

आपतिग्रस्त प्राणी तथा पौधों की सूची जी बुक में प्रकाशित की जाती है, उसे रेड डाटा बुक कहते हैं।

  • IUCN द्वारा प्रकाशित रेड डाटा बुक में 1000 से अधिक आपतिग्रस्त जीवों की प्रजातियों को सम्मिलित किया गया है।
  • बोटैनिकल सर्वे आफ इंडिया तथा जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने भारत में रेड डाटा बुक प्रकाशित किया है।
oar2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Move to Top