बहुजीनी वंशागति / पॉलीजेनिक इनहेरिटेंस (Polygenic Inheritance) क्या है?

f17f2bcaa5558711446860abb12213e4

बहुजीनी वंशागति / पॉलीजेनिक इनहेरिटेंस (Polygenic Inheritance) :-

जीवों में जब कोई लक्षण तीन या उससे अधिक जीनों (genes) द्वारा नियंत्रित होता है, तब उसे बहुजीनी लक्षण (polygenic trait) कहते हैं तथा इसकी वंशागति बहुजीनी वंशागति या पॉलीजेनिक इनहेरिटेंस कहलाती है।

जैसे – मनुष्य में त्वचा, आँखों तथा बाल का रंग, ऊँचाई आदि।

इसमें कई पॉलीजेनिक लक्षण पर्यावरण से भी प्रभावित होते हैं।

पॉलीजेनिक इनहेरिटेंस में, माता – पिता के लक्षण उनके संतानों में योगातक या मिश्रित होते हैं।

मनुष्य के त्वचा का पॉलीजेनिक इनहेरिटेंस :-

मनुष्य के त्वचा का रंग तीन genes – A, B तथा C द्वारा नियंत्रित होता है, इनमें सभी प्रभावी है जो गहरे रंग (dark colour) त्वचा के लिए जिम्मेवार होते हैं, जबकि अप्रभावी genes – a, b तथा c जो हल्के रंग त्वचा (light colour skin) के लिए है।

इस case में सभी प्रभावी ऐलील AABBCC वाले जीनोटाइप गहरे रंग त्वचा का होगा, जबकि सभी अप्रभावी ऐलील aabbcc वाले हल्के रंग के त्वचा का होगा।

इसी प्रकार तीन प्रभावी तथा तीन अप्रभावी ऐलील्स AaBbCc वाले जीनोटाइप का त्वचा रंग intermediate होगा।

SKIN1A

intermediate colour

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top