पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक पिरामिड का वर्णन करें।

FreeVector Sciencesimplifiedecologicalpyramid

पारिस्थितिक पिरामिड (Ecological Pyramid) :-

जब किसी आहार श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर के जीवों के बीच ऊर्जा (Energy ), जैवभार (Biomass ) या संख्या (Number ) संबंध को व्यक्त किया जाता है तब इसे एक पिरामिड के समान संरचना बनता है, जिसे पारिस्थितिक पिरामिड (Ecological Pyramid) कहते हैं।

  • आहार श्रृंखला में जीवों की संख्या, जैवभार तथा विभिन्न उपभोक्ताओं की ऊर्जा हमेशा निश्चित अनुपात में होता है।
  • पारिस्थितिक पिरामिड के आधार में उत्पादक (Producers) जबकि उसके शीर्ष पर तृतीय श्रेणी या उच्च श्रेणी के उपभोक्ता ( Top Consumers ) को रखा जाता है।
  • पारिस्थितिक पिरामिड सीधा (upright ) या उल्टा (inverted) हो सकता हैं।

पारिस्थितिक पिरामिड के प्रकार (Types of Ecological Pyramid) :-

पिरामिड तीन प्रकार के होते हैं –

1. ऊर्जा का पिरामिड (Pyramid of Energy) :-

जब किसी आहार श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर के जीवों के बीच ऊर्जा संबंध को व्यक्त किया जाता है तब इनसे बननेवाले पिरामिड के समान संरचना को ऊर्जा का पिरामिड (Pyramid of Energy ) कहते हैं।

  • ऊर्जा का पिरामिड हमेशा सीधा (upright ) बनता है।

जैसे – घास के मैदान पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड हमेशा सीधा (upright) बनता है।

NS 6 11 08 Bhuvan 12 Biology 14 13 REE SG html m2d6e3563
चित्र :- घास के मैदान पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड।

2. जैवभार का पिरामिड (Pyramid of Biomass) :-

जब किसी आहार श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर के जीवों के बीच जैवभार (Biomass ) संबंध को व्यक्त किया जाता है तब इनसे बननेवाले पिरामिड के समान संरचना को जैवभार का पिरामिड (Pyramid of Biomass) कहते है।

  • जैवभार का पिरामिड सीधा (upright ) या उल्टा (inverted ) हो सकता है।

जैसे – तालाब पारिस्थितिक तंत्र में जैवभार का पिरामिड उल्टा (inverted) बनता है।

NS 6 11 08 Bhuvan 12 Biology 14 13 REE SG html 3c2a634f
चित्र :- तालाब पारिस्थितिक तंत्र में जैवभार का पिरामिड।

3. संख्या का पिरामिड (Pyramid of Number) :-

जब किसी आहार श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर के जीवों के बीच संख्या संबंध को व्यक्त किया जाता है तब इनसे बननेवाले पिरामिड के समान संरचना को संख्या का पिरामिड (Pyramid of Number) कहते हैं।

  • संख्या का पिरामिड सीधा (upright )या उल्टा (inverted ) हो सकता है।

जैसे – घास के मैदान पारिस्थितिक तंत्र ( Grassland Ecosystem) तथा तालाब पारिस्थितिक तंत्र (Pond Ecosystem) में संख्या का पिरामिड सीधा बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Move to Top