संतुलित पारिस्थितिक तंत्र का क्या अभिप्राय है?

7a42e4da 9c5d 451d bba2 b1d9d758eecb

संतुलित पारिस्थितिक तंत्र (Balanced Ecosystem) :-

किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में आहार श्रृंखला जितना विशाल होता है उतना ही वह स्थायी या संतुलित (Balanced) होता है। जैसे – पारिस्थितिक तंत्र के आहार श्रृंखलाओं में अनेक उत्पादक तथा विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ता मौजूद होते हैं। प्रत्येक श्रेणी में जीव के जातियों की संख्या अगर अनेक हो तो आहार श्रृंखला में भोजन की कभी कमी नहीं होगी जिससे पारिस्थितिक तंत्र संतुलित रहेंगे।

409335014
चित्र :- वन पारिस्थितिक तंत्र के जटिल आहार जाल।

समुद्री पारिस्थितिक तंत्र सबसे अधिक संतुलित होते हैं क्योंकि इसमें आहार जाल (food web) अधिक जटिल होता हैं।

संतुलित पारिस्थितिक तंत्र का महत्व (Importance of Balanced Ecosystem) :-

  • ये जीवों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं।
  • ये जीवों और वातावरण के बीच संतुलन स्थापित करते हैं।
  • ये शिकारियों के अत्यधिक शिकार, बाढ़ एवं सुखार जैसे पारिस्थितिक असंतुलन से मुक्ति दिलाते हैं।

What did you think of this article?

Scroll to Top