मानव का विकास (Human (Evolution) :-
लगभग 15 मिलियन वर्ष पूर्व ड्रायोपीथिकस तथा रामापीथिकस नामक प्राइमेट्स रहते थे। इनके शरीर पर बाल थे। ये गोरिल्ला तथा चिंपांजी की तरह चलते थे। ड्रायोपीथिकस कपि के समान तथा रामापीथिकस मानव जैसा था।
- मानव का विकास, प्रारंभ 6 से 7 मिलियन वर्ष पहले मानी जाती है , जब मानव वंश चिम्पांजी वंश से अलग हुआ था।
- इथियोपिया तथा तंजानिया में मानव जैसी अस्थियों के कुछ जीवाश्म प्राप्त हुए। ये जीवाश्म मानव विशिष्टताएं (Hominidi features) दर्शाते हैं, जो इस विश्वास को मजबूती देते हैं कि 3 से 4 मिलियन वर्ष पहले (mya) पूर्वी अफ्रीका में मानव के समान प्राइमेट्स रहते थे। ये लोग 4 फीट से अधिक लंबे नहीं थे तथा ये खड़े होकर सीधे चलते थे।
- 2 mya, पूर्वी अफ्रीका में ऑस्ट्रेलोपीथिकस (आदिमानव) रहते थे। प्रमाण मिले हैं, कि ये पत्थर के हथियार से शिकार करते थे, लेकिन फल खाते थे।
होमो हैबिलिस (Homo habilis) :-
खोजे गए अस्थियों के आधार पर माना जाता है कि प्रथम मानव होमो हैबिलिस थे।
- इसकी brain capacity 650 – 800 cc थी। ये संभवतः मांस नहीं खाते थे।
होमो इरेक्टस (Homo erectus) :-
सन 1891 जावा में खोजा गया जीवाश्म मानव विकास के अगले चरण को दर्शाता है और यह होमो इरेक्टस था
- यह 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व पाया गया था।
- इसकी brain capacity 900 cc थी। ये संभवतः मांस खाते थे।
निएंडरथाल मानव (Neanderthal human) :-
ये 1,00,000 – 40,000 वर्ष पहले पूर्वी तथा मध्य एशिया में रहते थे।
- Brain size 1400 cc था।
- ये अपने शरीर को बचाने के लिए खाल का इस्तेमाल करते थे।
- ये मृत शरीर को दफना देते थे।
होमो सेपियंस (Homo sapians) :-
75000 – 10,000 वर्ष पूर्व हिमयुग (ice age) के समय आधुनिक मानव का विकास हुआ, इन्हें होमो सेपियन्स (Homo sapians) कहते हैं।
- इनका मस्तिष्क क्षमता (brain capacity) 1500 cc था।
- आधुनिक मानव (modern humans) अफ्रिका में विकसित हुआ तथा वहा से विभिन्न महाद्वीपों (continents) में फैल गए। इसके बाद ये विभिन्न जातिओं में विकसित हुआ।
- 18000 वर्ष पूर्व प्रागैतिहासिक गुफा चित्र (prehistoric cave art) विकसित हुआ। प्रागैतिहासिक मानव द्वारा बनाई गई एक ऐसी गुफा पेंटिंग मध्य प्रदेश के रायसेन जिला में उपस्थित भीमबेटका गुफा (Bhimbetka rock shelter) में देख सकते हैं।
- लगभग 10,000 वर्ष पहले कृषि की शुरुआत हुई तथा मानव बस्तियाँ बनना शुरू हुआ।
