भारत में सुरक्षित क्षेत्र – राष्ट्रीय उद्यान तथा पशु विहार या अभ्यारण्य पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

HemisNationalParkLadakhIndia

भारत में सुरक्षित क्षेत्र – राष्ट्रीय उद्यान (National Park):-

प्राकृतिक संपदा की रक्षा, संरक्षण तथा संवर्धन के लिए भारत सरकार ने 1972 में वन्य जीवन एक्ट बनाया था। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यान तथा पशु विहार बनाए गए थे।

जैव मंडल संचय कार्यक्रम 1986 से लागू किया गया।

राष्ट्रीय उद्यान में बाहरी हस्तक्षेप की आज्ञा नहीं दी जाती है। इसका कोई निजी मालिक नहीं होता है। घास चराना, वन लगाना, कोई फसल उगाना इसमें वर्जित रहता है।

भारत में 85 नेशनल पार्क है। भारत का प्रथम नेशनल पार्क – हेली नेशनल पार्क (जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क) है, जो 1936 में बनाया गया था।

National Parks
चित्र :- नेशनल पार्क में सुरक्षित प्राणी।

पशु विहार या अभ्यारण्य (Sanctuary) :-

वह क्षेत्र जिसमें प्राणियों को सुरक्षित रखने का प्रबंध होता है। सरकार या अन्य संस्था इसकी सुरक्षा प्रदान करती है उसे अभ्यारण्य या पशु विहार कहते हैं।

पशु विहार में जानवरों को पकड़ने तथा उन्हें मारने पर प्रतिबंध होता है। भारत में इसकी संख्या 448 है।

10 2

What did you think of this article?

Scroll to Top