क्रमविकास का संक्षिप्त विवरण (A brief accont of evolution) :-
लगभग 2000 मिलियन वर्ष पूर्व (mya) पृथ्वी पर पहला कोशिकीय जीव प्रकट हुआ। कुछ कोशिकाओं में O2 को release करने की क्षमता थी। धीरे-धीरे एककोशिकीय जीव बहुकोशिकीय में परिवर्तित हुए।
- 500 mya, अकशेरुकी (invertibrate) बने तथा सक्रिय हुए।
- लगभग 350 mya संभवतः जबड़ा रहित मछली (jaw less fish) बनी।
- 320 mya समुद्री घास (sea weeds) तथा कुछ पौधे अस्तित्व में आए। धरती (land) पर सबसे पहले प्रकट होने वाले जीव पौधे थे।
उभयचर (amphibia) :-
संभवतः 350 mya मजबूत तथा सुदृढ़ पंख वाली मछलियाँ धरती पर आ सकती थी और पानी में वापस जा सकती थी। इन्हें उभयचर कहते हैं।
- दक्षिण अफ्रिका (1938) में सिलाकन्थि (Coelacanth) नामक एक मछली पकड़ी गई, जिसे विलुप्त (extinct) मान लिया गया था। ऐसे प्राणी को लोबेफिन (lobe fins) कहा गया, जो प्रथम amphibians में evolve हुए। ये आधुनिक मेढ़क तथा सालमैंडर के पूर्वज (ancestors) थे।
सरीसृप / रेपटाइल्स (Reptiles) :-
उभयचर का क्रमविकास सरीसृप में हुआ। रेपटाइल्स मोटे कवच (shell) वाले अंडे देते थे।
- आज रेपटाइल्स के केवल उत्तराधिकारी दिखते हैं। जैसे – कच्छप (turtles), कछुआ (tortoises) तथा मगरमछ (crocodiles) या घड़ियाल।
- अगले 200 मिलियन वर्ष बाद विभिन्न shape और size वाले रेपटाइल्स dominate रहें।
- 200 mya कुछ रेपटाइल्स पुनः पानी में वापस चले गए तथा मछली जैसा रेपटाइल्स evolve हुआ। जैसे – इक्थियोसाएड (Ichthyosaurs)।
- धरती पर रहने वाला सबसे बड़ा रेप्टाइल्स डायनासोर (Dinosaurs) – Tyrannosaurus rex था। जिसकी ऊँचाई 20 फीट तथा विशाल डरावने कटार जैसे दाँत (dagger like teeth) थे।
- लगभग 65 mya, जलवायु परिवर्तन के कारण डायनासोर पृथ्वी से अचानक विलुप्त हो गए। कुछ लोग मानते है कि इनमें से अधिकतर पक्षी के रूप में परिवर्तित हो गए। उस युग (era) के छोटे – छोटे रेप्टाइल्स आज भी है।
स्तनधारी / मैंमल्स (Mammals) :-
प्रथम स्तनधारी मंजोरु (Shrews) जैसे थे। इनके जीवाश्म (fossil) छोटे आकार के है।
- स्तनधारी जरायुज (viviparous) होते हैं तथा उनके अजन्मा बच्चा मां के शरीर के अंदर सुरक्षित रहते हैं।
- स्तनधारी छोटे-छोटे खतरे के प्रति सतर्क रहने तथा बचाव करने में बुद्धिमान होते हैं
- दक्षिण अफ्रीका में स्तनधारी जैसे – हिप्पोपोटामस, भालू, खरगोश, घोड़ा आदि रहते थे।
- जब रेप्टाइल्स की संख्या में कमी हुई, तब स्तनधारी ने पृथ्वी पर कब्जा कर लिया।
- कुछ स्तनधारी पूरी तरह से जल में ही रहते हैं। जैसे – व्हेल, डॉल्फिन, सील्स, सी काउ आदि।

Fig. – Evolutionary history of Vertebrates.