ओजोन परत क्या है? इससे वायुमंडल पर पड़ने वाले प्रभाव को लिखें।

APES

ओजोन परत (Ozone Layer) :-

वायुमंडल के स्ट्रेटोस्फीयर (Stratosphere ) में 16 किलोमीटर से लगभग 50 किलोमीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में फैले ओजोन गैस (O₃) के परत को ओजोन परत कहते हैं।

यह परत रक्षा कवच की तरह कार्य करती है। सूर्य से निकलने वाले पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकती है।

ओजोन का निर्माण आण्विक ऑक्सीजन (O₂) पर पराबैंगनी किरणों की क्रिया से होता है।

1592816773 Bad Ozone
चित्र :- स्ट्रेटोस्फीयर में ओजोन परत।

ओजोन अवक्षय (Ozone Depletion) :-

क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) फ्लोराकार्बन (FC) आदि ओजोन गैस (O₃) से अभिक्रिया कर आण्विक ऑक्सीजन (O₂) तथा परमाण्विक ऑक्सीजन (O) में विखंडित कर देते हैं जिसे ओजोन अवक्षय कहते हैं।

सीएफसी के क्लोरीन का एक परमाणु एक लाख ओजोन के अणु को नष्ट करता है।

जैसे – Cl + O₃ → ClO + O₂

ClO + O → Cl + O₂

ओजोन परत के कारण वायुमंडल पर प्रभाव (Effects on atmosphere due to Ozone Layer) :-

  • यह परत सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी की ओर बढने से रोकती हैं।
  • पराबैंगनी किरणों से मनुष्य में आंखों के रोग, त्वचा कैंसर आदि होने की संभावना रहती है। वायुमंडल में उपस्थिति ओजोन ऐसे किरणों को रोक कर मनुष्य तथा अन्य जीवों की रक्षा करती हैं।
  • CFC, FC तथा अन्य एरोसोल रसायन के कारण ओजोन का अवक्षय हो रहा है जिसका व्यापक असर अंटार्कटिक क्षेत्र में खासकर देखा जाता है।

What did you think of this article?

Scroll to Top