ऐस्केरिएसिस, हाथीपाँव और दाद (Ascariasis, Elephantiasis & Ringworm) – Class 12 Biology notes in Hindi

4d08288f84ebd3132bdd097ef1a6a619

ऐस्केरिएसिस (Ascariasis) :-

ऐस्केरिएसिस रोग, एस्केरिस लुम्ब्रिकोइड्स (Ascaris lumbricoides) नामक गोलकृमि के कारण होता है। दूषित भोजन या पानी के माध्यम से गोलकृमि के अंडे आंतों में जाकर फूटते हैं और लार्वा फिर वयस्क में बदल जाते हैं।

लक्षण (Symptoms) :-

  • पेट दर्द, मतली, उल्टी और दस्त ऐस्केरिएसिस के सामान्य लक्षण हैं । 
  • कुछ मामलों में, खांसी, बुखार और मल या उल्टी में कीड़े भी देखे जा सकते हैं। 
  • गंभीर संक्रमण से आंतों में रुकावट, कुपोषण और अपेंडिसाइटिस या यकृत, अग्न्याशय या पित्ताशय की थैली की समस्या जैसी जटिलताएँ हो सकती हैं।   

उपचार (Treatment) :-

Anti-parasitic medications like albendazole, mebendazole, ivermectin, or pyrantel pamoate.

हाथीपाँव रोग (Elephantiasis) :-

यह रोग Wuchereria bancrofti हेल्मिन्थ्स कृमि के द्वारा होता है। इसे फाइलेरिया भी कहते हैं। ये कृमि (worm) प्रायः पैरों (lower limbs) के लसीका – वाहिनियों और लसीका – नोड में वर्षों तक रहकर वहाँ दीर्घकालिक (chronic inflammation) सूजन, त्वचा का मोटा होना और दर्द आदि उत्पन्न कर देते हैं।

जनन अंगें (Genital organs) भी इस रोग से प्रभावित हो जाते हैं और इसके कारण गंभीर विकृतियां (gross deformities) आ जाती है।

प्रसारण (Transmission) :-

Female Culex mosquito जब किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटती है, तो रोगाणु (pathogen) उस व्यक्ति के शरीर में प्रसारित हो जाते हैं।

रोकथाम (Prevention) :-

मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग, सुरक्षात्मक कपड़े पहनना और मच्छर भगाने वाली दवा का प्रयोग करना।

 उच्च जोखिम वाले समुदायों में फाइलेरिया रोधी दवाओं का प्रयोग करना।   

उपचार (Treatment) :-

Antiparasitic drugs that may be prescribed include –

diethylcarbamazine (DEC), ivermectin (Mectizan), albendazole (Albenza), doxycycline

Other symptoms may be managed with: anti-histamines, analgesics and antibiotics.

दाद या रिंगवर्म (Ringworm) :-

मनुष्य में यह सबसे सामान्य फंगल संक्रामक रोग है, जो त्वचा, बाल और नाखूनों को प्रभावित करता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है।

  • Microsporum, Trichophyton तथा Epidermophyton आदि वंश के कई फन्जाई द्वारा रिंगवर्म होता है।

लक्षण (Symptoms) :-

  • त्वचा पर लाल, पपड़ीदार, या उभरे हुए चकत्ते जो एक अंगूठी के आकार में फैलते हैं।
  • खुजली, जलन, या दर्द।
  • बालों का झड़ना (खोपड़ी के दाद में)।
  • मवाद या पपड़ी का निकलना। 

उपचार (Treatment) :-

  • एंटीफंगल क्रीम, मलहम, या स्प्रे।
  • गंभीर मामलों में, मौखिक एंटीफंगल दवाएं।
  • संक्रमित क्षेत्र को साफ और सूखा रखना।कपड़े, तौलिये, और अन्य वस्तुएं साझा करने से बचना।
  • कपड़े, तौलिये, और अन्य वस्तुएं साझा करने से बचना।
  • पालतू जानवरों के साथ खेलने के बाद हाथ धोना। 

What did you think of this article?

Scroll to Top